अबुजा: नाइजीरिया के मशरिकी शहर मैदुगुरी के करीब एक मस्जिद में हुए दो खुदकश हमलों में 42 लोगों की मौत होने की खबर है। यह हादसा जुमेरात की शाम को हुआ। मारे गए सभी लोग मगरिब की नमाज के लिए जमा हुए थे।
चश्मदीदों के मुताबिक, एक दहशतगर्द मस्जिद में घुसा और भीड के बीच में खुद को उडा लिया। इसमें मारे गए और ज़ख्मी हुए लोगों की मदद को आए लोगों के बीच दूसरे खुदकश हमलावर ने धमाका कर दिया।
इससे मस्जिद भी ढह गई और कई लोग ज़ख्मी हो गए। इस हमले में नाइजीरिया की दहशतगर्द तंज़ीम बोको हरम का हाथ होने का इम्कान जताया जा रहा है।