महात्मा गांधी मुल्क के 5 लाख लोगों की मौत के जिम्मेदार हैं: मार्कडेय काटजू

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के साबिक जज जस्टिस मार्कडेय काटजू ने महात्मा गांधी पर फिर एक बार निशाना लगाते हुए उन्हें शातिर/ धोखेबाज (रास्कल) बताया और कहा कि वह अंग्रेजों के एजेंट थे और मुल्क की तक्सीम के लिए जिम्मेदार थे।

जस्टिस काटजू ने फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में कहा कि 1915 में जब गांधी जुनूबी अफ्रीका से वापस हिंदुस्तान आए तो उन्होंने अपनी हर तकरीर में हिंदू मज़हब की तश्हीर करने की कोशिश की। उन्होंने मुल्क में रामराज्य, गौरक्षा, वर्ण आश्रम जैसे असूलों को बढ़ावा दिया जिसकी वजह से मुल्क के मुसलमानों ने मुस्लिम लीग की ताईद शुरू कर दिये। इसकी वजह से हिंदुस्तान में अंग्रेजों की फूट डालो राज करो की पालिसी को ताकत मिला और मुल्क के दो टुकड़े कर दिए।

जस्टिस काटजू ने तक्सीम के वक्त मारे गए 5 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत का जिम्मेदार भी महात्मा गांधी को ही बताया। उन्होंने कहा कि गांधी की गलत पालिसीयों की वजह से लाखों लोगों को बेघर होना पड़ा।

काटजू ने गांधी पर भगत सिंह, चन्द्रशेखर आजा, राजगुरू, बिस्मिल जैसे देशभक्तों की लड़ाई कमजोर करने का इल्ज़ाम लगाया। जस्टिस काटजू ने अपने आर्टीकल में गांधी को राष्ट्रपिता कहने पर ऐतराज़ जताते हुए कहा कि जिसकी वजह से लाखों लोगों की मौत हुई क्या उसे धूर्त यानी रास्कल नहीं कहना चाहिए।