महान शासक टीपू सुल्तान की जयंती पर हंगामा, कार्नाटक में धारा 144 लागू

आज कर्नाटक सरकार 18वीं सदी के महान शासक टीपू सुल्तान की जयंती मना रहा है| इस जयंती को लेकर शुरुआत से ही विवाद चल रहा है| बीजेपी के मंत्री अनंत कुमार हेगड़े के विवादित बयान से हंगामा शुरू हुआ था| आज सरकार के द्वारा मनाई जार रही जयंती पर सुबह से ही जगह जगह विरोध हो रहा है| बीजेपी कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध करते हुए जमकर हंगामा किया| हालाँकि इस विरोध को भांपते हुए कर्नाटक सरकार ने पहले से ही सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किये गए हैं|

इसके बावजूद बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा कर्नाटक के कोडागु ज़िले में और हुबली में भी हंगामा किया गया| हालाँकि पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है और शहर में धारा 144 लगा दिया है|

मीडिया के अनुसार इस जयंती के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा के तौर पर लगभग 11 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही राज्य भर में शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गयी है। कर्नाटक में सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली सरकार पिछले तीन सालों से मैसूर के शासक रहे टीपू को स्वतंत्रता सेनानी के रूप में सम्मानित कर रही है।