महारष्ट्र : अगले हफ्ते 25,000 मुस्लिम युवकों की भाजपा में शामिल होने की संभावना

मुंबई : बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय में अपनी सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए मुंबई के मुसलमानों को लुभाने की पूरी  कोशिश कर रही है| पार्टी का दावा है कि अगले हफ्ते लगभग 25,000 मुस्लिम युवकों की    भाजपा में शामिल होने  की संभावना है |

भाजपा नेताओं के मुताबिक़ पार्टी अगले हफ्ते एक समारोह का आयोजन करेगी जिसमें मलवानी, बांद्रा (पश्चिम) और बांद्रा (ई), मोहम्मद अली रोड,  मदनपुरा , कुर्ला, गोवंडी और अन्य इलाक़ों के मुस्लिम युवको को पार्टी में शामिल किया जाएगा | ये समारोह दक्षिण मुंबई में आयोजित होने की संभावना है|

भाजपा की मुंबई इकाई के उपाध्यक्ष आज़म ने कहा कि मुस्लिम समुदाय  भाजपा सरकार द्वारा पिछले दो-तीन सालों में किये गये काम को देख रही है| वहीँ दूसरी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम युवकों को भाजपा की और आकर्षित करने के लिए कहा था कि वह उनके एक हाथ कुरान में और एक में कंप्यूटर देखना चाहते हैं | 25,000 मुस्लिम युवकों के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि हमने शहर में सामाजिक क्षेत्र में काम कर रहे गैर सरकारी संगठनों से संपर्क किया है | कुछ संगठनों ने पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई है |
आजम ने कहा कि इस समारोह में अल्पसंख्यक मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री, मुख्तार अब्बास नकवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन भी शामिल लेंगे| उन्होंने कहा कि अन्य सभी दलों ने अपने फ़ायदे के लिए इस समुदाय का इस्तेमाल करने के बाद इन्हें छोड़ दिया है | लेकिन भाजपा समुदाय के समावेशी विकास की दिशा में काम कर रहा है|

आजम ने कहा कि इस समारोह में 47 नव निर्वाचित मुस्लिम पार्षदों और दो मुस्लिम नगरपालिका अध्यक्षों को भी सम्मानित किया जाएगा|  उन्होंने बताया कि हम मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ कल (बुधवार) बैठक कर रहे हैं| इस बैठक में कार्यक्रम की तारीख 28 या 29 दिसंबर तय की जाएगी | उत्तर भारतीय मतदाताओं को लुभाने के लिए भाजपा ने हाल ही में एक कार्यक्रम ‘बाटी चोखा’ का आयोजन किया था| गोरेगांव में आयोजित इस समारोह में फडणवीस और उत्तर भारत के कई अन्य नेता मौजूद थे|