महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को केवल 5 सीट

मुंबई : महाराष्ट्र के नगर पंचायत चुनाव में भाजपा  महज पांच सीट जीत सकी है।जबकि कांग्रेस ने 21 सीटों पर कब्जा किया है, इन निकायों की 102 सीटों पर रविवार को मतदान हुआ था। जबकि शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के खाते में 20-20 सीटें आई हैं।मंगलवार को जब परिणाम सामने आए तो कांग्रेस को बड़ी राहत मिलती दिखी।

इनमें तटीय कोंकण की कुदाल नगर पंचायत का चुनाव काफी अहम है। यह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नारायण राणे का गढ़ है।राणे 2014 विधानसभा चुनाव में हार गए थे। इस बार उन्होंने पार्टी को अपनी अगुवाई में 17 में से नौ सीटें जीताकर खोई साख हासिल कर ली है। यहां भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा।