महाराष्ट्र: दो गुटों में हिंसक झड़प, एक शख्स की मौत

10 मई की रात महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पानी के झगड़े को लेकर दो समुदायों में हिंसा भड़क उठी। हिंसक झड़प में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। पानी को लेकर उठे विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने कई जगह पर आगजनी और तोड़फोड़ की। जिसके बाद दूसरे गुट के लोग भी सड़कों पर उतर गए और उत्पात मचाया।

उपद्रवियों ने मौके पर पहुंची पुलिस पर पथराव किया। पथराव और हिंसक हमले में करीब 15 पुलिसकर्मियों सहित करीब 50 लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा करीब 50 गाड़ियों को भी आग के हवाले किया गया है।

खबरों के मुताबिक, औरंगाबाद जिले में दो समुदायों के बीच नल के कनेक्शन को तोड़ने के मुद्दे के लेकर विवाद शुरू हो गया था। इस विवाद के कुछ देर बाद ही जिले में तनाव बन गया जिसके बाद दो समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया।

हिंसक झड़प के बाद सबसे पहले हिंसा औरंगाबाद के गांधीनगर इलाके में शुरू हुआ फिर मोती कारंजा, राजाबाजार, शाहगंज, चेलीपुरा और अंगूरीबाग इलाके में फैल गया।

पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए पहले लाठीचार्ज की और आंसू गैस के गोले छोड़े। लेकिन हालात में सुधार नहीं होने के कारण पुलिस ने प्लास्टिक बुलेट भी चलाए। इसके अलावा औरंगाबाद में धारा 144 लगाई दी गई है। फिलहाल अभी तनाव बना हुआ है। वहीं पुलिस ने लोगों से शांत बनाकर रखने की अपील की है।