नाराज़ किसानों के आन्दोलन का आज छठा दिन, पूरा महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया

मुंबई। महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश में किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। प्रदर्शनकारी किसान कहीं सड़क पर दूध बहा रहे हैं तो कहीं सब्जियांको फेंक रहे हैं। किसान और पुलिस के बीच झड़़पें भी हुई हैं। आगजनी और पत्थरबाज़ी की घटनाओं की भी ख़बरें हैं। ये प्रदर्शन और विरोध दोनों राज्यों में पिछले 6 दिनों से चल रहा है।

महाराष्ट्र में किसानों के प्रदर्शन का आज छठा दिन है। किसानों ने पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया है और साथ ही सरकारी दफ्तरों में ताला लगाओ अभियान शुरू करने की घोषणा की है।

किसानों के उग्र प्रदर्शन के चलते मुंबई में कई सब्जी विक्रेताओं के ट्रक रास्ते में ही अटक गए हैं और वो मुंबई नहीं पहुंच पा रहे हैं। इससे मायानगरी में सब्जी और फलों की कीमतों पर ज़बरदस्त असर पड़ा है।

हड़ताल की वजह से अब तक पूरे महाराष्ट्र में 10 लाख लीटर दूध के नुकसान का अनुमान है। किसानों के समर्थन में अब मुंबई के डब्बावाले भी आ गए हैं।