महाराष्ट्र में चूहा घोटाला, शिवसेना ने किया बीजेपी सरकार पर हमला

महाराष्ट्र में चूहे घोटाले को लेकर केंद्र और राज्य में बीजेपी सहयोगी पार्टी शिवसेना ने तंज कसा है। शिवसेना ने बीजेपी पर तज कंसते हुए कहा है कि चूहे को किसानों का दोस्त कहा जाता है लेकिन वह घोटालेबाजों का भी दोस्त होता है यह विधानमंडल में पता चला। एक और घोटाला फेहरिस्त में शामिल हो गया है।

शिवसेना ने कहा कि इस घोटाले में चूहा मामा लोगों में क्या प्रतिक्रिया है ये पता नहीं चल पाया है संभव है यह आरोप जानकर चूहा जाती को बदनाम करने की साजिश हो ऐसा कहते हुए राज्य भर के चूहा लांग मार्च लेकर मुख्यमंत्री के पास निकल सकते हैं।

बता दें ये घोटाला मंत्रायल द्वारा चूहों को मारने के लिए एक कंपनी को दिए गए ठेके से जुड़ा है। महाराष्ट्र में चूहे मारने का काम मंत्रालय ने एक कंपनी को दिया था। इस कंपनी ने सात दिन में ही 319400 चूहें मार दिए हैं।

शिवसेना ने कहा कि इससे ये पता चलता है कि चूहे से तिजोरी कुतरी जा सकती है। विदेश में बैठे नीरव मोदी और माल्या भी इस बात से हैरान हैं कि ऐसा सिस्टम पहले क्यों समझ नही आया।

फार्महाउस पर घूमने वाले चूहों ने मंत्रालय के चूहों को ऐसा व्हाट्सएप्प किया था ऐसी किवदंती है। 7 दिन में 3 लाख से ज्यादा चूहा मारे गए यानी हर दिन 45 हजार से ज्यादा चूहे। उनका क्या किया गया कहां दफन किया गया इसके लिए SIT गठित होने वाली है ऐसी चर्चा है।