Skip to content
Siasat Hindi Archive
  • English
  • Hindi
  • Urdu
  • ePaper

महिला कांस्टेबल के खाते में जमा हुए एक अरब रुपये, उड़ गई रातों की नींद

December 17, 2016 by Shahnawaz

नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद देश की ज्यादातर आबादी कैश के लिए बैंक और एटीएम के चक्कर काट रही है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें नोटबंदी ने जोर का झटका दिया है। कुछ ऐसा ही हुआ मैनपुरी की एक महिला कांस्टेबल के साथ, जिसके बाद उसकी रातों की नींद उड़ गई और जीते जीते कोमा में जाने की बात कहने लगी।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

न्यूज़ नेटवर्क समूह प्रदेश 18 के अनुसार नोटबंदी के दौर में ज्यादातर लोग नकदी की कमी से परेशान हैं। लेकिन, मैनपुरी की एक महिला कांस्टेबल की तब किस्मत चमक गई जब उसे पता चला कि उसके बैंक खाते में एक अरब रुपये जमा हुए हैं। इतनी बड़ी राशि अपने खाते में देखकर महिला कांस्टेबल की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

महिला के खाते में 99 करोड़, 99 लाख, 97 हजार, 707 रुपये, 58 पैसे इकट्ठे हुए। हालांकि, महिला कांस्टेबल जानती है कि यह काला धन रखने वाले किसी व्यक्ति या बैंक अधिकारी की शरारत है, तो वह इसकी शिकायत दर्ज करा दी है। किसी दूसरे के खाते में राशि जमा की यह पहली घटना नहीं है बल्कि इससे पहले भी नोटबंदी के बाद हजारों लोगों के खाते में चुपके से करोड़ों अरबों रुपये जमा कराए गए।

Categories Khaas Khabar Tags 1 billion Rs in Account, Black Money, Lady constable Shcoked, note ban
Copyright © 2025 Siasat Technologies Limited. All rights reseved.