वेल्स में एक महिला जेल अधिकारी द्वारा जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी के साथ ही संबंध बनाने की खबर से हडकंप मचा हुआ है । जेल प्रशासन को इस बात की खबर लगने पर आरोपी महिला अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। खबर के अनुसार, 25 वर्षीय महिला जेल अधिकारी शोना क्लीएरी एक प्राइवेट जेल एचएम प्रीजन पार्क में कार्यरत थी। यह जेल दक्षिणी वेल्स के ब्रिजएंड इलाके में स्थित है। बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी ने जेल में बंद एक 22 वर्षीय कैदी कर्ट जर्मन को एक छिपाकर रखे गए फोन पर निजी मैसेज भेजना शुरु कर दिया था। बता दें कि कर्ट जर्मन एक 77 वर्षीय व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के अपराध में 10 साल की सजा काट रहा है। वहीं महिला अधिकारी द्वारा कैदी के साथ संबंधों का खुलासा होने के बाद आरोपी महिला अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है।
जांच में पता चला है कि सजायाफ्ता कैदी कर्ट जर्मन ने महिला अधिकारी को पहली बार बीते साल अगस्त महीने में कॉल किया था। यह कॉल जर्मन ने उस सेलफोन से किया था, जिसे उसने अपनी जेल में छिपाकर रखा था। जर्मन द्वारा महिला अधिकारी को फोन करने के बाद दोनों का रिश्ता परवान चढ़ गया और फिर महिला अधिकारी ने भी कैदी को मैसेज करना शुरु कर दिए। फिलहाल आरोपी महिला अधिकारी का फोन और लैपटॉप जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपी महिला अधिकारी को 16 हफ्तों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही महिला अधिकारी को 15 दिन रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से भी गुजरना होगा।
महिला अधिकारी से संबंध रखने वाले कैदी को जेल में सेलफोन छिपाकर रखने के जुर्म में 6 महीने अतिरिक्त जेल की सजा भी काटनी होगी।