महिला पत्रकार ने अब “UPA के कद्दावर मंत्री पर लगाया आरोप, कहा-मुझे चूमा था, मेरी छाती को छुआ”

नई दिल्ली:#MeToo अभियान अब बॉलीवुड के दायरे से निकलकर सियासी गलियारे में पहुंच चुका है। सोनल केलॉग नाम की महिला पत्रकार ने सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उनके मुताबिक यूपीए-I की सरकार में एक कद्दावर मंत्री ने उनका यौन शोषण किया था।

महिला पत्रकार  ने हालांकि मंत्री के नाम का खुलासा नहीं किया है। केलॉग ने हालांकि इशारा किया है कि मंत्री ने इंग्लैंड में पोस्ट ग्रैजुएशन की पढ़ाई की है। इसके अलावा वे सेंट स्टीफेंस कॉलेज के स्टूडेंट रहे हैं।

2006 में दिल्ली में केंद्रीय मंत्री को कवर करने के दौरान केलॉग को बुरे अनुभवों का सामना करना पड़ा। महिला पत्रकार के मुताबिक केंद्रीय मंत्री हमेशा उन्हें चूमकर अभिवादन किया करते थे। दक्षिण भारत से संबंध रखने वाली महिला पत्रकार को शुरू में लगा कि ये दिल्ली की संस्कृति होगी। मूल रूप से गुजरात की रहने वाली केलॉग को अपने गृह प्रदेश में इस तरह की परिस्थिति से कभी सामना नहीं करना पड़ा था।

केलॉग ने आगे बताया कि साल 2014 में जब उक्त मंत्री के सरकारी बंगले में वे बैठी थीं। उस वक्त मंत्री ने वॉशरूम जाते समय अपने हाथ बढ़ाए और महिला पत्रकार की छाती दबा दी। केलॉग उस वक्त सन्न रह गईं। केंद्रीय मंत्री के प्रभाव की वजह से वे चुप रह गईं।

हालांकि घटना के तत्काल बाद केलॉग ने मौखिक रूप से मंत्री को ऐसा नहीं करने के लिए चेतावनी दी थी। इस पर मंत्री ने बेफिक्री जताते हुए उनकी बात को तवज्जो नहीं दी। #MeToo अभियान से प्रभावित केलॉग ने अब जाकर अपनी कहानी साझा की।

बता दें केंद्रीय मंत्री अकबर पर लगे आरोपों से उत्साहित कांग्रेस के हाथों के तोते ही उड़ गए हैं। आज ही कांग्रेस पार्टी ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष को इसी तरह के आरोपों की वजह से पद से हटा दिया है।