महिला पर भद्दी टिप्पणियों के बाद रांची में सांप्रदायिक दंगे भड़के

रांची: सोमवार की रात रांची के बाहरी इलाके में हिन्दू और मुसलमनो के बीच संघर्ष में कई लोग और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए, पुलिस ने बताया।

पुलिस के अनुसार, रांची ज़िले के सुकुरहुतु गांव में दंगे तब भड़के जब कुछ युवाओ ने शौच के लिए जा रही एक महिला पर भद्दी टिप्पणियां कसनी शुरू कर दी। संदेह है की युवाओ ने शराब या ड्रग्स का सेवन किया हुआ था।

इस घटना के बाद दोनों समुदायों के सदस्यों के बीच दंगे भड़क गए और उन्होंने एक दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना के दौरान जब पुलिस का एक दल युद्धरत सदस्यों को अलग करने और शांति बहाल करने के लिए आगे बढ़ा तब उन्हें भी लक्षित किया गया। इस मुठभेड़ मे एक पुलिस अधिकारी, राजीव रंजन के सर पर चोट लग गयी और वे घायल हो गए।

 

 

 

 

 

सुकुरहुतु में संघर्ष दो घंटों तक जारी रहा। अतिरिक्त पुलिस बल के घटना स्थल पर पहुँचाने के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आयी, एक पुलिस अधिकारी ने बताया।

“सुकुहरुतु में स्थिति नियंत्रण में है, सुरक्षा बल ने गांव में डेरा डाला हुआ है, “रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप द्विवेदी ने संवाददाताओं को बताया।

बीते एक हफ्ते में, रांची में यह दूसरा सांप्रदायिक संघर्ष है।

पिछले हफ्ते, रांची के बार्गाई में दो समुदायों के सदस्यों के बीच ऐसे ही दंगे भड़क गए थे जिनमे कई लोगो को छोटे लगी थी।