महीनों से फरार आशिक जोड़े पकड़े गये

पटना/फुलवारीशरीफ 26 मई : साढ़े तीन महीने पहले घर से भागे आशिक जोड़े को पुलिस ने सनीचर को बिहटा से बरामद कर लिया। दोनों के भागने के बाद लड़की के वालिद ने राम कृष्ण नगर थाने में इसी साल 17 फरवरी को अगवा का मामला दर्ज कराया था।
गिरफ्तार नौजवान विरजू खेमनीचक का रिहायसी है व जमीन का दलाल था। पुलिस के मुताबिक दोनों ने 12 दिसंबर, 2012 को सोनपुर के मंदिर में शादी रचा ली थी। लड़की भी विरजू के पड़ोस में रहती है। वह बालिग है।

रामकृष्ण नगर थाने के अपर थाना इंचार्ज शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि 7 फरवरी को घर से भागने के बाद दोनों दिल्ली के उदमपुर में रहे थे। इधर दो महीने से दोनों बिहटा में किराये का मकान लेकर मियां-बीवी की तरह रह रहे थे। पुलिस को इत्तेला मिली तो सनीचर को पुलिस बिहटा पहुंच गयी और दोनों को गिरफ्त में ले लिया। बाद में लड़की का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। बयान में लड़की ने कहा है कि वह बालिग है और उसने विरजू से मंदिर में शादी रचा ली है।