महेंद्र सिंह धोनी ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर हैं- शोएब मलिक

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शोएब मलिक ने भारत के पूर्व कप्तान की जमकर तारीफ की है। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जिनकी तुलना क्रिकेट जगत के महान खिलाडिय़ों में की जाती हैं।

ड्रेसिंग रूम में मौजूद टीम साथियों के साथ विरोधी खिलाड़ी भी महेंद्र सिंह धोनी को महान खिलाड़ी बताते हैं। अब इस लिस्ट में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने टीम इंडिया के वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को महान बताया है।

दरअसल, वर्ल्ड इलेवन के खिलाफ अपनी सरजमीं पर 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने में व्यस्त शोएब मालिक से ट्विटर पर फैंस ने क्वेश्चन-आंसर के एक सेशन में सवाल पूछा कि धोनी के लिए आप क्या कहना चाहेंगे।

जिसके बाद मलिक ने जवाब दिया कि महेंद्र सिंह धोनी ऑल टाइम ग्रेट प्लेयर हैं। जिसको लेकर धोनी के फैंस शोएब मालिक की इस बात से बहुत खुश हुए हैं। मलिक के इस जवाब की ट्विटर पर लोगों ने खासी तारीफ की।