कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने पीर को बेटी जीवा का पासपोर्ट बनवाया। उन्होंने इसके लिए साबिक़ में ही ऑनलाइन दरख्वास्त किया था। पासपोर्ट बनवाने के लिए धौनी अपनी बीवी के साथ रातू रोड वाकेय मुक़ामी पासपोर्ट दफ्तर पहुंचे। मुक़ामी पासपोर्ट अफसर सनातन के दफ्तर में गये। इस दौरान उन्होंने अपना और अपनी बीवी साक्षी के पासपोर्ट के रेनवल का दरख्वास्त भी जमा किया।
पासपोर्ट अफसर ने बताया कि साक्षी के पासपोर्ट में महेंद्र सिंह धौनी का नाम दर्ज़ नहीं था। साक्षी का पासपोर्ट भी इशू कर दिया गया।
धौनी करीब डेढ़ घंटे तक पासपोर्ट दफ्तर में रुके। इस दौरान पासपोर्ट दफ्तर के मुलाज़िमीन ने धौनी के साथ फोटो खिंचवायी। पासपोर्ट बन जाने से 10 जून से शुरू होनेवाले बांग्लादेश टूर पर जीवा का भी पापा महेंद्र सिंह धौनी के साथ बांग्लादेश जाने का रास्ता साफ हो गया है।