“माफिया की वजह से सचिन तेंदुलकर को मिला भारत रत्न”

क्रिकेट स्टार सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न दिए जाने पर साबिक हॉकी खिलाड़ी असलम शेर खान ने सवाल उठाते हुए संगीन इल्ज़ाम लगाए हैं। उन्होंने जुमेरात को कहा है कि भारत रत्न तो ध्यानचंद को मिलना चाहिए था, लेकिन यह सचिन तेंदुलकर को मिला। सचिन को यह अवॉर्ड इसलिए मिला क्योंकि मुंबई के सनअतकार (Bussines man) , माफिया और बड़े-बड़े लोग उनकी हिमायत व ताईद कर रहे थे।

जुमेरात के रोज़ कानपुर में एक प्रोग्राम के दौरान साबिक ओलंपियन ने कहाकि, ध्यानचंद को सिर्फ गरीबी की वजह से भारत रत्न नहीं मिला। मुल्क में सोने की चिडिया बीसीसीआई है। सब कुछ स्पॉन्सर्स के पैसे पर चल रहा है। कोच पर भी करोड़ों रूपये बहाए जा रहे हैं। क्रिकेट तो सिर्फ मुंबई का खेल है।

सचिन ने 20 साल तक क्रिकेट हिंदुस्तान के लिए नहीं बल्कि रिकॉर्ड बनाने के लिए खेला। अगर विराट कोहली को मुसलसल 20 साल टीम में रखने का गारंटी दे दिया जाए तो वह भी सचिन के बराबर सेंचुरी लगा लेंगे।

हॉकी की बुरी हालत पर उन्होंने कहाकि, हॉकी जैसे खेल का रेप कर दिया गया है। उसने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस वजह से हॉकी खत्म हो गई। यूरोप के लोगों ने साजिश के तौर पर हॉकी में बदलाव किए, लेकिन भारत-पाकिस्तान के लोग इसे भांप नहीं पाए।

सरकार भी हॉकी पर चर्चा नहीं करती। पीएम नरेंद्र मोदी को चाहिए कि वे अब झाडू की जगह हॉकी उठाएं।