शिमला, 30 जनवरी: एक नौजवान शिमला की रहने वाली सीमा (बदला हुआ नाम) से बेहद मुहब्बत करता था। वह उससे शादी करने को बेताब था लेकिन सीमा को यह मंजूर नहीं था। उसने कई बार नौजवान के शादी के प्रोपोजल को इंकार किया था। इससे परेशान नौजवान ने मंगल के दिन उसके घर जाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक सीमा अभी पढ़ाई कर रही है। मोबाइल पर उसकी नजवान से बातचीत होती रहती थी। नजवान सीमा से शादी करना चाहता था लेकिन वह मुसलसल इनकार करती रही। मंगल के दिन दोपहर करीब 2:30 बजे नजवान तालेबा के घर पहुंचा। उस वक्त वह घर पर अकेली थी।
हमेशा की तरह उसने फिर सीमा से शादी की बात कही तो फिर उसने इंकार कर दिया। इस पर वह बेल्ट से खुद को नुकसान पहुंचाने लगा। उसके माथे से खून बहने लगा। शोर सुनकर पड़ोसियों ने फोन पर इसकी इत्तेला लड़की के भाई को दी। उसने मौके पर आकर पुलिस को इतेला किया। जिसके बाद शदीद हालत में लड़के को आईजीएमसी ले जाया गया, वहां डाक्टरों ने उसे मुर्दा करार दिया।
डीएसपी सिटी प्रवीर ठाकुर ने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि लड़की के शादी से इनकार करने पर लड़के ने जान दी है। मौके से मिले नशीले कैप्सूल और दूसरे सामान कब्जे में लिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मामला साफ हो जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।