मिंत्रा ने शेयर किया हिंदुदेवता कृष्ण का विवादित पोस्टर, सोशल मीडिया पर हिंदुओं का रोष

ऑनलाइन फैशन शॉपिंग साइट मिंत्रा को शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि भारत जैसे धार्मिक देश में लोगों को आस्था से खिलवाड़ करने का नतीजा क्या निकल सकता है। शायद इसी लिए मिंत्रा ने मार्केटिंग के चक्कर में ऐसी एड शेयर की जिससे हिंदुओं के धार्मिक भावनाओं को आहत कर दिया और लोगों ने इस एड का खूब विरोध किया। इसलिए आजकल सोशल मीडिया पर #BoycottMyntra टैग ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। किसी काम से लोगों की आस्था पर कोई बुरा असर ना पड़े। नहीं तो लेने के देने पड़ सकते हैं। मामला कुछ यूं हुआ कि मिंत्रा के एक ग्राफिक फीचर में महाभारत के एक सीन को दर्शाया जिसमें दुश्सासन द्रौपदी का चीरहरण कर रहा होता है और द्रौपदी को बचाने के लिए कृष्ण भगवान मिंत्रा से लम्बी साड़ी खरीद रहें हैं। जैसे ही यह ग्राफ़िक सोशल मीडिया पर देखा गया तो ट्विटर पर #BoycottMyntra ने ट्रेंड करना शुरू कर दिया। हालाँकि इस विवाद के जिटल मार्केटिंग स्क्रॉल ड्रॉल खुद पर इल्जाम लेते हुए मिंत्रा को बेक़सूर बताया है।