मिस्र में फेसबुक को लेकर फतवा, ग्रैंड मुफ्ती ने इस बटन को इस्लाम विरोधी बताया

काहिरा। अक्सर इस्लाम में अजीबोगरीब चीजों के खिलाफ जारी किया गया फतवा सुर्खियां बन जाता है। ऐसा ही एक फतवा पिछले दिनों इजिप्ट में जारी किया गया है।

दरअसल, इजिप्ट के एक शीर्ष मुफ्ती ने फेसबुक के खिलाफ फतवा जारी कर दिया है। इजिप्ट के इस्लामिक लीडर मुफ्ती शौकी आलम ने फेसबुक के खिलाफ जारी किए इस फतवे में फेसबुक पर ‘LIKE’ के विकल्प को इस्लाम विरोधी बताया है।

उनका मानना है कि ये धोखाधड़ी और फरेब का प्रतिरूप है। फेसबुक पर ‘LIKE’ को इस्लाम में विरोधी मानते हुए मुफ्ती शौकी आलम ने फतवा जारी किया है।