मैक्सिको की वनीसा पोन्स डि लियोन मिस वर्ल्ड 2018 बनी हैं। उन्हें पिछले साल मिस वर्ल्ड बनीं मानुषी छिल्लर ने क्राउन पहनाया है। थाईलैंड की रिप्रेसेंटेटिव निकोलीन लिम्सनुकान रहीं पहली रनरअप बनी हैं।
तो वहीं भारत की फेमिना मिस इंडिया 2018 अनुक्रिति वास टॉप 12 में भी अपनी जगह नहीं बना पाई यह प्रतियोगिता चीन के सान्या में हुई है। मिस वर्ल्ड 2018 जीतने के बाद वनीसा बेहद खुश हैं। यह मिस वर्ल्ड का 68वां सीजन था।
India’s @ManushiChhillar, former Miss World pageant, crowns Mexico’s #VanessaPonceDeLeon as Miss World 2018. See picshttps://t.co/FGLj9kFa8U pic.twitter.com/f2jI1WY5Am
— Hindustan Times (@htTweets) December 9, 2018
26 साल की वनीसा ने कहा कि मुझे विश्वास नहीं हो रहा और मुझे लगता है कि सभी लड़कियां यह डिसर्व करती हैं। मैं उन सभी को रिप्रिसेंट करने में गर्व महसूस करती हैं। सभी को बहुत धन्यवाद।
Photos As Miss Mexico Crowned As Miss World 2018 https://t.co/GqcKSecKcs pic.twitter.com/OdLLNIkHrp
— Celebrities Buzz (@CelebritiesBuz) December 8, 2018
वनीसा ने अपने करियर की शुरुआत 2014 में मैक्सिको नेक्स्ट टॉप मॉडल से की थी। उन्होंने यह कॉम्पीटिशन जीता भी था। मानुषी छिल्लर के वनीसा को क्राउन पहनाने के बाद मन आंखों के साथ उन्होंने हाथ जोड़कर नमस्ते किया।
Miss World | 2018
WE HAVE A NEW MISS WORLD !!
THE 68TH MISS WORLD TITLE GOES TO:
Vanessa Ponce de Leon from Mexico
CONGRATULATIONS #missworld #mw2018 #mwo #mw2018sanya #mw2018china #missmundo
. https://t.co/LXF1Xa4crE— Miss World (@MissWorldLtd) December 8, 2018
वनीसा ने इंटरनेशल बिजनेस किया हुआ है और इस समय वह लड़कियों के लिए रिहेब सेंटर की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर हैं। वह नेशनल यूथ इंस्टि्यूट की स्पीकर हैं साथ ही मॉडल भी हैं। वह पहली मैक्सिकन है जिन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता है। उनका जन्म 7 मार्च 1992 को हुआ है।
https://twitter.com/Funky_Pankhu/status/1071649150566105088?s=19
पिछले साल मानुषी छिल्लर के मिस वर्ल्ड जीतने के बाद इंडिया को अनुकृति से काफी उम्मीदें थीं। मिस वर्ल्ड की टॉप 30 में भारत, चिली, फ्रांस, बाग्लादेश, जापान, मलेशिया, मॉरिशस, मेक्सिको, नेपाल, न्यूजीलैंड, सिंगापुर, थाइलैंड, युगांडा, अमेरिका, वियतनाम और वेनेजुएला की क्वीन्स शामिल हुई थी।