ED ने धनशोधन के मामले में मांस निर्यातक मोइन कुरैशी को गिरफ्तार किया है। ED अधिकारियों के मुताबिक कुरैशी को पुछताछ के बाद शुक्रवार रात को गिरफ्तार किया गया। ED अधिकारीयों के मुताबिक कुरैशी को शनिवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
ED ने धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत 2016 में विदेशी मुद्रा के अवैध लेनदेन और कर चोरी के लिए कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कुरैशी के खिलाफ हवाला के जरिये दुबई, लंदन और यूरोप के कुछ स्थानों पर पैसे भेजने के आरोपों की जांच हो रही है।
अधिकारी नेे बताया कि मांस निर्यातक को धन शोधन निवारण कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। अधिकारी ने आरोप लगाया कि वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।
धन शोधन निवारण कानून के तहत दो प्राथमिकियां दर्ज करने के बाद से एजेंसी कुरैशी के खिलाफ जांच कर रही है। उनसे पहले भी कई बार पूछताछ की जा चुकी है। इस साल उनके खिलाफ दायर नई प्राथमिकी में सीबीआई के पूर्व निदेशक ए पी सिंह का नाम भी शामिल है।