मुंबई की लोकल ट्रेनों में लग रहे सीसीटीवी कैमरे

मुंबई। मुसाफिरों खासकर औरतो के सफर को महफुज और पुर अमन‌ बनाने के लिए मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (एमएमओपीएल) ने लोकल ट्रेन के कोचों के अंदर सीसीटीवी कैमरे लगाने शुरू कर दिए हैं।

एमएमओपीएल डाईरेक्टर‌ के मुताबिक‌, ‘मुसाफिरो कि हिफाजत‌ के लिए मुंबई मेट्रो वन ट्रेन के अंदर विश्व के अत्यधिक आधुनिक वीडियो ट्रांसमिशन सिस्टम ‘वीटीएस फायरटाइड 7010′ लगा रहा है।

देश की ये पहली ट्रेनें होंगी, जिसमें ऱोज सफर करनेवालो के लिए इतनी अहम‌ तकनीक अपनाई गई है। नई प्रणाली, केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से संबद्ध रहेगी जिससे अधिकारियों द्वारा इस पर लगातार नजर रखी जा सके।’