मुंबई के कॉलेज पर मुस्लिम छात्राओं के बुर्का पहनने और नमाज़ पढ़ने पर प्रतिबंध लगाने का आरोप

मुंबई: मुंबई के एक कॉलेज में मुस्लिम लड़कियों को बुर्का पहनकर कक्षा में बैठने की अनुमति न देने का मामला सामने आया है। साथ ही कॉलेज प्रशासन पर छात्रों को जुमा की नमाज की अनुमति न देने का भी आरोप लगाया जा रहा है। लेकिन कॉलेज प्रशासन किसी भी प्रतिबंध से सीधे तौर पर इनकार कर दिया है.

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

नेटवर्क 18 समूह की न्यूज़ वेबसाइट प्रदेश 18 के अनुसार जब छात्राओं ने इस इशु को लेकर मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन के स्थानीय नेताओं से संपर्क किया तो उन्होंने उस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए कॉलेज प्रशासन से बातचीत की। लेकिन प्रशासन ने उनके सामने ऐसी किसी भी प्रतिबंध से इनकार कर दिया।
आपको बता दें कि कॉलेजों में मुस्लिम छात्राओं के बुर्का पहनने पर प्रतिबंध लगाने की बात कोई नई नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के मामले सामने आए हैं। लेकिन जब इस मामले में हस्तक्षेप की गई तो कॉलेजों ने इससे इनकार कर दिया है।
ताजा मामला मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित बनटस सिंघा कॉलेज का है, मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित बनटस सिंघा कॉलेज में मुस्लिम छात्र-छात्राओं का बहुमत है। कॉलेज द्वारा कक्षा में बाहिजाब मुस्लिम छात्राओं को रोके जाने पर वे काफी आहत हुईं। जिस कारणवश वे इस संबंध में एम आई एम के नेताओं से इसकी शिकायत की तो उन नेताओं ने संबंधित कॉलेज जाकर वहां के प्रशासन से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन के सामने बुर्का पर प्रतिबंध का मामला उठाया। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने बुर्का पर प्रतिबंध के आरोप से तत्काल इनकार कर दिया। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि इस तरह का कोई भी प्रतिबंध कॉलेज आयद नहीं की गई है।