मुंबई की एक झुग्गी बस्ती में सोमवार की रात को एक महिला के साथ कथित तौर पर आठ लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार फिलहाल आठ आरोपियों में से सात को मुंबई पुलिस गिरफ्तार कर लिया है।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक का आपराधिक इतिहास रहा है। पीड़िता का उम्र 28 साल है और उसकी हालत अभी स्थिर है। यह घटना तब घटी जब महिला और उसका पति एक महिला के घर से वापस लौट रहे थे। यह घटना शामनगर झुग्गी बस्ती की है।