मुंबई में 4 मंजिला इमारत ध्वस्त, 7 मरे, 40 के दबे होने की आशंका

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक चार मंजिला इमारत ध्वस्त हो गई। मलबे में 30 से 40 लोगों के फंसे होने की आशंका है। घाटकोपर क्षेत्र में एल बी एस रोड के पास दामोदार पार्क क्षेत्र में आज सुबह 10.30 बजे यह इमारत गिरी। अभी तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। मरने वालों में एक तीन महीने की बच्ची भी शामिल है। मौतों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

जानकारी के अनुसार सुबह जिस समय हादसा हुआ नीचे काम चल रहा था। इमारत 15 साल पुरानी है। इसमें अवैध निर्माण का काम चल रहा था। इमारत में कुल 16 फ्लैट हैं। ग्राउंड फ्लोर में एक नर्सिंग होम भी चल रहा था।

लोगों का कहना है कि इमारत गिरने का कारण ग्राउंड फ्लोर पर नर्सिंग होम में नवीनीकरण का काम चलना है। काम के दौरान इमारत से पिलर को हटा दिया गया था, इस वजह से इमारत गिर गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 15 गाड़ियां और एम्बुलेंस वहाँ भेजी गईं। अब तक 10 लोगों को मलबे से जिंदा निकाला गया है।