मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड लखवी जेल से रिहा

लाहौर: मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड जकीउर रहमान लखवी को पाकिस्तान की जेल से रिहा कर दिया गया है। लखवी को रिहा करने का हुक्म पाकिस्तान हाई कोर्ट ने बुध के रोज़ दिए थे। लखवी की रिहाई को लेकर हिंदुस्तान की ओर से सख्त रद्दे अमल सामने आया हैं। 55 साल के लखवी दहतगर्द तंज़ीम लशकर-ए-तैयबा का चीफ है, जिसे पाकिस्तान में 2009 में पकड़ा गया था। लखवी को मुंबई हमलों के कुछ महीनों बाद पकड़ा गया था। आपको बता दें कि मुंबई हमलों में तकरीबन 166 बेगुनाह लोग मारे गए थे।

लखवी को पहली मरतबा दिसंबर में जमानत दी गई थी, लेकिन हिंदुस्तान के सख्त मुखालिफत की वजह से उसे पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट के तहत जेल में ही रखा गया था। वहीं हिंदुस्तान के पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा है कि लखवी का जेल से बाहर आना इनसानियत पर भरोसा रखने वाले लोगों के लिए एक झटके जैसा है।

अदालत ने कहा है कि सरकारी वकील लखवी के खिलाफ सबूत जुटाने में नाकामयाब रहें, जिसकी वज़ह से उसे रिहा किया गया। साथ ही बताया जा रहा है कि अब आफीसर लखवी को जेल में रखने के लिए एक नए रस्ते की खोज में लग गए हैं।

आपको बता दें कि पिछले तीन महीनों से लखवी को रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा हुआ था और उसे एक बार भी बाहर आने का मौका नहीं दिया गया। लखवी समेत दिगर छह लोगों के खिलाफ पाकिस्तान में मुंबई हमलों से जुड़े होने के सबब मामले दर्ज किए गए थे। हिंदुस्तान के सख्त मुखालिफत के बाद भी उनके मामलों में पिछले पांच सालों में कोई प्रोग्रेस देखने को नहीं मिली है।