मुंबई: MNS की गुंडागर्दी- “उत्तर भारतीय फलवाले को बुरी तरह पीटा”

मुंबई। मुंबई के घाटकोपर इलाके में महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा की गई गुंडागर्दी कैमरे में कैद हो गई है। कार्यकर्ताओं ने फल विक्रेता को परेशान करते हुए देखा जा सकता है। पहले की तरह मनसे ने फिर से उत्तर भारतीयों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। मनसे के गुंडों ने मराठी मानुष के मुद्दे पर एक गरीब उत्तर भारतीय फलवाले को बुरी तरह से मारा और उसका ठेला भी तोड़ दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि फल की रेहड़ी लगाने का हक मराठी किसान को है।