मुंब्रा में म्युनिसिपल कारपोरेशन के खिलाफ टैक्स कार्यालय के बाहर ढोल बजाकर अनोखा विरोध

मुंब्रा: अक्सर देखा गया है कि कर भुगतान के लिए नगर प्रशासन की ओर से जागरूकता अभियान और तरह तरह के कार्यक्रम चलाने पड़ते हैं, लेकिन मुंब्रा में विपरीत नजर आया। यहाँ कर जमा करने वालों से टैक्स न लिए जाने पर नागरिकों को टैक्स कार्यालय के बाहर विरोध करना पड़ रहा है।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

मुंब्रा में निगम के टैक्स कार्यालय में स्टाफ की कमी, इंटरनेट सेवा सही न होने और अक्सर सर्वर डाउन रहने की आम शिकायत है।
इसके अलावा आए दिन अधिकारियों की छुट्टी के कारण भी करदाताओं को कई-कई महीने तक चक्कर काटने पड़ते हैं।इस कारण परभाग समिति के अध्यक्ष शानू पठान ने कार्यालय के बाहर जनता के साथ ढोल बजा कर विरोध किया।
पिछले महीने अप्रैल और मई में थाने म्युनिसपल निगम ने टैक्स न चुकाने वालों के घरों के बाहर और उनकी कालोनियों में ढोल-बाजे के साथ टैक्स वसूल करने का नया तरीका इस्तेमाल किया था।