मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात कांस्टेबल की संयोगवश बंदूक चलने से मौत

कर्नूल। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात का एपीएसपी की अनंतपुर बटालियन के कांस्टेबल की संयोगवश बंदूक चलने से मौत हो गई। यह घटना सोमवार को कल्लूर मंडल के ताड़कनपल्ले गांव में हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एपीएसपी की अनंतपुर बटालियन के कांस्टेबल अमपय्या (24) के तौर पर हुई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार को उसकी ड्यूटी मुख्यमंत्री की सुरक्षा के मद्देनज़र लगाई गई थी। अपनी ड्यूटी पर वह बन्दूक़ के साथ जा रहा था कि संयोगवश बन्दूक चलने से उसको गोली लग गई। गोली उसके दिल के पास लगी थी। उसको तत्काल उपचार के लिए सरकारी जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहाँ उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के सम्बंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।