मुजफ्फरपुर शेल्टर कांड: मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एक और शेल्टर पर रेड!

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एक और बालिका गृह (शेल्टर होम) पर पुलिस ने आज छापेमारी की। यह शेल्टर होम भी ब्रजेश ठाकुर द्वारा संचालित किया जा रहा है। शेल्टर होम से 11 लड़कियों के गायब होने पर ब्रजेश ठाकुर खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।

बता दें कि मंगलवार को शेल्टर होम में रेप केस के बाद वहां के एक और शेल्टर होम से 11 लड़कियों के गायब होने की खबर आई थी। जिसके बाद पुलिस सबूत ढूंढने के लिए वहां छापेमारी कर रही है। बता दें कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम में बच्चियों से दरिंदगी के मामले में सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है।

उधर, इस मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के एक और आश्रय गृह से लड़कियों के लापता होने की खबर सामने आई है। स्वधार नाम के इस शेल्टर होम से 11 लड़कियां गायब हो गई। इस मामले में भी ब्रजेश के खिलाफ अब केस दर्ज कर लिया गया है।