मुठभेड़ में मारा गया बोको हराम का सरगना: नाइजीरियाई फौज

नाइजीरियाई फौज़ ने दहशतगर्दों के साथ मुठभेड़ में बोको हराम के सरगना अबुबाकर शेकौ को मार गिराने का दावा किया है| यह जानकारी वज़ारत ए दिफा ने दी| खबर एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, फौज के तरजुमान क्रिस ओलुकोलाडे ने एक बयान में कहा, “बोको हराम के सरगना अबुबकर शेकौ की शक्ल में वीडियो में दिखने वाला दहशरगर्द मोहम्मद बशीर उत्तरी बोर्नो रियासत के कोंडुगा इलाके में नाइजीरियाई फौज के साथ मुठभेड़ में मारा गया|”

तरजुमान ने कहा कि मुठभेड़ में और भी कई लोग मारे गए, जिनमें फौज के कमांडर भी शामिल हैं| नाइजीरिया में इस्लामिक तंज़ीम गुट बोको हराम ने सेक्युरिटी के लिए ख़तरा पैदा कर दिया है| वह नाइजीरिया में इस्लामी कानून लागू करना चाहता है|

तरजुमान ने बताया कि फौज ने कुछ दहशतगर्दों को हथियार समेत गिरफ्तार किया है| उन्होंने कहा कि बोर्नो रियासत के बिउ इलाके में 135 दहशतगर्दों ने हथियार समेत फौज के सामने खुदसुपुर्दगी कर दिया|