मुथूट फाइनेंस में डकैती, एक लाख कैश और सोना लूट भागे मुजरिम

रांची : झारखंड की दारुल हुकूमत रांची में मुथूट फाइनेंस के ब्रांच से मुजरिमों ने बुध की दोपहर एक लाख कैश और 90 ग्राम सोना लूट लिया। रांची की सिटी एसपी डॉ जया रॉय ने बताया कि ब्रांच में दोपहर लोन लेने की बात कहकर दो मुजरिम अंदर घुसे। इसके बाद उनके पीछे तीन दीगर मुजरिम अंदर दाखिल हुए। मुजरिमों ने पिस्टल का डर दिखाकर कैश काउंटर से एक लाख रुपए लूट लिए। इसी बीच दो गाहक बैंक में लोन लेने के लिए 90 ग्राम सोना लेकर आए थे। मुजरिमों ने उनसे सोना भी लूट लिया।

ब्रांच में गुजिशता कई दिनों से लगा सीसीटीवी खराब है। इस वजह से मुजरिम सीसीटीवी में कैद नहीं हो सके। वाकिया की इत्तिला मिलने पर सुखदेवनगर थाना इंचार्ज और कोतवाली डीएसपी रणविजय सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। पुलिस मुजरिमों की खोजबीन में लगी हुई है।