मुम्बई में आज RSS की इफ़्तार पार्टी, मुस्लिम देशों के राजनयिकों को दिया दावत!

संघ की मुस्लिम संगठन मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आज पहली बार मुंबई में इफ्तार पार्टी का आयोजन करने जा रही है। इस इफ्तार पार्टी में इस्लामिक देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय के प्रतिष्ठित लोगों को भी आमंत्रित किया गया है।

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक विराग पचपोरे का दावा है कि इसमें ’30 देशों के राजनयिकों के अलावा मुस्लिम समुदाय से जुड़े 200 प्रतिष्ठित लोग शामिल होंगे। इसके साथ ही इस पार्टी में दूसरे समुदायों से जुड़े 100 मेहमानों के भी शामिल होने की उम्मीद है।

ऐसा पहली बार है जब संघ की तरफ से मुंबई में कोई इफ्तार पार्टी रखी जा रही है। इस पार्टी का आयोजन यहां के सहयाद्रि गेस्ट हाउस में किया जा रहा है। लेकिन पार्टी से पहले ही आयोजन स्थल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

सरकारी गेस्ट हाउस सहयाद्रि में आयोजित होने वाली इफ्तार पार्टी पर RTI कार्यकर्ता शकील शेख ने सवाल उठा दिया है। RTI से मिली जानकारी के मुताबिक इस गेस्ट हाउस का इस्तेमाल सिर्फ सरकारी आयोजनों के लिए किया जा सकता है, ना कि किसी धार्मिक कार्यक्रम और निजी संस्था को इसके इस्तेमाल की अनुमति दी जा सकती है।

RTI कार्यकर्ता शकील शेख ने इस बाबत महाराष्ट्र के राज्यपाल को भी एक शिकायत पत्र लिखकर इफ्तार पार्टी को रोकने की मांग की है। साथ ही उस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। जिसके सरकारी गेस्ट हाउस में कार्यक्रम की मंजूरी दी है।