मुम्बई में भी बारिश, अंधेरी स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज गिरा!

भारी बारिश ने मुंबई में तबाही मचा दी है और अँधेरी से विहार की ओर जाने वाला अँधेरी स्टेशन का फुट ओवर ब्रिज गिर गया है। जिसमे कई लोगों के घायल होने के साथ कई जान चली जाने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी है पुलिस और दमकल के कर्मचारी के साथ मलबा हटाने वाली मशीनों के साथ काम काज जारी है।

बारिश फ़िलहाल मुसीबत का सबब बनी हुई है। चार फायर ब्रिगेड की गाड़िया और कई अधिकारी मौके पर मौजूद है। लोगों की सुबह की आवाजाही शुरू हो चुकी है और इससे आवागमन रुका हुआ है।

मुंबई की लाइफ लाइन मेट्रो के इसे अवरुद्ध होने का संकट पैदा हो सकता है। इस ब्रिज के कारन पश्चिमी रेलवे का ट्रैफिक भी प्रभावित हो रहा है। अभी तक कितने लोग घायल हुए है या कितने लोग मलबे में फसे है इसकी जानकारी नहीं मिल रही है। लगातार जारी बारिश से काम करने में तकलीफ हो रही है। सभी रेल सेवाएं बंद कर दी गई है।