मुल्क में पहली हाई स्पीड ट्रेन ,105 मिनट में पहुंचे दिल्ली से आगरा

हिंदुस्तान में पहली हाई स्पीड रेलगाडी चलाने की मंजूरी मिल गई है। यह रेलगाडी नई दिल्ली से आगरा के बीच का सफर महज 105 मिनट में तय करेगी।

यहां जारी एक सरकारी बयान के मुताबिक, गतिमान एक्सप्रेस के डिब्बे पंजाब के कपूरथला से नई दिल्ली पहुंच गए हैं। तीन जुलाई और 11 सितंबर को दो कामयाब ट्रायल हो चुका है।

यह रेलगाडी नई दिल्ली से सुबह आठ बजे खुलेगी और सुबह 9.45 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। आगरा से यह शाम 5.30 बजे खुलेगी और नई दिल्ली 7.15 बजे पहुंचेगी। दिल्ली मेट्रो की तर्ज पर रेलगाडी के सभी डिब्बों के दरवाजे खुदकार (Automatic) होंगे। एक ओहदेदार ने कहा कि इसका इफ्तेताह कब होगा, यह रेल वज़ारत पर इंहेसार करता है।