मुल्ज़िम बाहर और मुतास्सिरा गया जेल

पटना, 20 फरवरी: जनता दल(यू) के मोकामा से ताकतवर एम एल ए अनंत सिंह पर अगवा का इल्ज़ाम लगाने वाले मुतास्सिरा को ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया राजू नाम का नौजवान अपने वालिद ( (अगवा हुए) अभय सिंह के अगवा की एफ आई दर्ज कराने बेऊर गया था। पुलिस ने राजू को बाढ़ थाना इलाके से जुड़े किसी दूसरे मुजरिमाना मामले में हिरासत में ले लिया।

राजू ने अपनी शिकायत में अनंत सिंह पर अपने वालिद को अगवा करने और उनका कत्ल करने का इल्ज़ाम लगाया है। राजू ने बताया कि उनके वालिद अभय सिंह 14 फरवरी से गायब हैं। वहीं एम एल ए अनंत सिंह ने इस मामले से कोई ताल्लुक होने से साफ इंकार करते हुये इन इल्ज़ामो को अपने खिलाफ साजिश बताया है।

इस ताल्लुक में एक सीनीयर पुलिस आफीसर ने राजू को हिरासत में लेने की तसदीक की है। उन्होंने कहा कि यह दो पार्टियों से जुड़ा हुआ मामला है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। गायब अभय सिंह की तलाश भी जारी है। मामले में मुजरिम के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।