मुश्तबा हालत में चार नौजवान और दो लड़कियां गिरफ्तार

धनबाद 21 जून : बैंक मोड़ पुलिस ने बुध की शाम बैंक मोड़ से मुश्तबा हालत में चार युवक और दो लड़की को धर दबोचा। चारों लड़के झरिया के हैं, जबकि लड़कियां लोदना वाक़ेय जयरामपुर की है। पुलिस ने सभी के घरवालों को बुलाया और बांड भरवाने के बाद सबको छोड़ा। सभी एक स्कॉर्पियो से आये थे।

क्या है मामला

पकड़े गये लड़के हैं झरिया ऊपर कुल्ही रिहायसी अमर खान के बेटे औरंगजेब खान, इरफान मल्लिक के लड़के फरहान मल्लिक, मो. जैन के लड़के बिट्ट और झरिया शमशेर नगर रिहायसी मरहूम निसार मल्लिक के लड़के खालिद मल्लिक। लड़कों ने पुलिस को बताया कि दोनों लड़कियां उनके साथ कॉलेज में पढ़ती है और सभी घूमने के लिए धनबाद आये हुए थे।

पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे स्कार्पियो लगी थी। अंदर एक लड़का और एक लड़की बैठे हुए थे। गाड़ी के चारों तरफ परदा लगा दिया गया था। एक टाइगर जवान उन्हें वॉच कर रहा था। उसने देखा कि कुछ देर बाद एक और लड़का और लड़की उसके अंदर गये। जबकि दो लड़के गाड़ी के बाहर खड़े हो गये। पूरी वाकिया को देख रहा टाइगर जवान ने थाना को इत्तेला दी और गश्ती दल ने सभी को पकड़ लिया।

ऐसी हरकतें आम

प्रायवेट गाड़ियों, ऑटो में इन दिनों इस तरह की वारदात बढ़ी हैं। ज्यादातर कॉलेज स्टूडेंट्स अपनी नफ़्स पर काबू नहीं रख पाते। पुलिस कभी-कभी मुहीम चलाती है। लेकिन इस तरह के बच्चों को कण्ट्रोल करना उसके वश में नहीं। एक सीनियर पुलिस अफसर का कहना है कि मामला तद्फीन से जुड़ा है। वालेदैन को यह देखना चाहिए कि उनके बच्चे आजादी का बे वजह फायदा तो नहीं उठा रहे।