मुसलमानों की आबादी से विवादों में रहने वाले गिरिराज सिंह को क्यों लगता है डर?

अक्सर विवादित बयान देने के लिए और खासकर मुसलमानों के खिलाफ़ जहर उगलने के लिए अपनी पहचान रखने वाले गिरिराज सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। गिरिराज सिंह बिहार से बीजेपी के सासंद हैं।

मगर सवाल है कि आखिर उनको मुसलमानों से क्या खौफ़ है? बीजेपी सासंद ने कहा कि मुसलमानों की बढ़ती आबादी की वज़ह से राम मंदिर तो दूर, राम का नाम लेना भी मुश्किल हो जायेगा।

मगर उनको मुसलमानों की आबादी से क्यों डर लगता है? अगर उनके बयानों का इतिहास उठाया जाये तो वे अक्सर किसी खास समुदाय के खिलाफ़ हिन्दुओं को भड़काने का काम करते आयें हैं। उनका पुरा राजनीतिक सफर किसी खास समुदाय के खिलाफ़ जहर उगलने पर चलता रहा है।

मालूम हो कि आज सुप्रीम कोर्ट में बाबरी मस्जिद- राम जन्मभूमि विवाद के मामले पर सुनवाई होनी थी वहीं, अपने बयानों को लेकर सदैव सुर्खियों में रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने एकबार फिर एक विवादित ट्वीट किया है।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर तो छोड़िए, राम का नाम भी भारत में लेना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने लोगों से खुद को और देश को संभालने की सलाह दी है।

मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘एक बाबर के आने से 100 करोड़ हिन्दुओं को हिंदुस्तान में राम मंदिर के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। कल जनसंख्या वृद्धि होने के कारण राम मंदिर को तो छोड़िए, राम का नाम लेना भी मुश्किल हो जाएगा। संभलिए और खुद को संभालिए।

चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा गरमाता जा रहा है। गिरिराज सिंह इससे पहले भी कई मौकों पर राम मंदिर को लेकर बयान दे चुके हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि अब हिंदुओं का सब्र टूट रहा है, मुझे भय है कि इसका परिणाम क्या होगा।

साभार- ‘ज़ी न्यूज़’