मुसलमान सामाजिक सद्भाव और विकास के लिए खतरा हैं: गिरिराज सिंह

नई दिल्ली: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से यह कहकर सुर्खियां बनाईं हैं कि मुसलमान समाज के सामंजस्य और देश के विकास के लिए खतरा हैं।

न्यूज़ 18 के साथ एक साक्षात्कार में बोलते हुए, गिरिराज ने कहा, “देश की बढ़ती आबादी, विशेष रूप से मुसलमान, सामाजिक ढांचे, सामाजिक सद्भाव और देश के विकास का खतरा है।”

उनके अजीब दावों की समयरेखा:

पद्मावती के बारे में: उन्होंने कहा था “संजय भंसाली या किसी और के पास अन्य धर्मों पर फिल्म बनाने या उन पर टिप्पणी करने की हिम्मत है? वे हिंदू गुरु, देवताओं और योद्धाओं पर फिल्म बनाते हैं। हम इसे अब बर्दाश्त नहीं करेंगे।”

गाय के बारे में: 2015 में, उन्होंने कहा था, गाय और बकरी के मांस के बीच का अंतर बहन और पत्नी के बीच के अंतर के समान है।

‘राष्ट्रवाद’: 2014 लोकसभा चुनाव में, सिंह ने मोदी के आलोचकों को भारत छोड़ने और पाकिस्तान में रहने के लिए कहा था।