बॉलीवुड में मील का पत्थर बन चुकी फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे मुंबई के सिनेमा हॉल मराठ मंदिर में मुसलसल 20 साल चलने के बाद उतर जाएगी|यह सवाल शाहरुख औऱ दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के फैंस को परेशान करने वाली है|
दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे अक्टूबर 1995 में रिलीज़ हुई थी और तब से मुंबई के सिनेमा हॉल में मुसलसल 20 सालों से चल रही थी | अब कहा जा रहा है कि मराठा मंदिर का बॉक्स ऑफिस दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे के लिए हमेशा के लिए बंद किया जाएगा|
इस बारे मालूमात देते हुए मराठ मंदिर सिनेमा हॉल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई ने बताया कि, ”फिल्म को 900 हफ्ते चलने के बाद हमने और यशराज प्रोडक्शन ने तय किया है कि इसे पूरे 1000 हफ्ते तक चलाएंगे, जो 12 दिसंबर 2014 को हो रहे हैं|”
इसी के साथ देसाई ने कहा ” हम उनके कॉल का इंतजार कर रहे हैं, ताकि हम इसे 1000 हफ्ते से आगे ले जाने पर फैसला कर सकें| अगर हमें उनकी ओर से कोई खबर नहीं मिलती है, तो हम फिल्म को हमेशा के लिए उतार देंगे|”
बॉलीवुड में हर जुमे के रोज़ न जाने कितनी फिल्में रिलीज़ होतीं है| जिन्हें हिट और फ्लॉप की कसौटी से गुजरना पड़ता है| दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने इन सभी कहानियों को झुठलाते हुए मुसलसल 20 सालों से मुंबई के सिनेमा हॉल मराठ मंदिर चल रही थी|
यहां इस फिल्म को आज भी बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है| मनोज देसाई बताते हैं,”इतवार के रोज़ टिकट मिल पाना मुश्किल होता है| गुजश्ता इतवार की ही तो बात है, हमें टिकट खिड़की पर हाउसफुल का बोर्ड लगाना पड़ा था|”
शाहरुख और फिल्म के चाहने वाले यह चाहते हैं कि फिल्म और लंबी पारी खेले| अगर यशराज प्रोडक्शन की ओर से फिल्म को बंद करने का कंफर्मेशन मिल जाता है हो 12 दिसंबर 2014 को फिल्म मराठा मंदिर में आखिरी बार दिखाई जाएगी|
बहुत कम लोगों को ही मालूम होगा कि फिल्म को इतने लंबे दिनो तक चलाने के पीछे वर्ल्ड रिकार्ड बनाना था| मराठा मंदिर के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज देसाई ने बताया कि फिल्म को इतने सालों तक चलाने के पीछे वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मकसद छिपा हुआ था|
मनोज ने बताया कि “शुरुआत के 500 हफ्ते तक हमने इसे मुनाफे (प्रॉफिट) के लिए चलाया, जिसके लिए यशजी ने मुझे सक्सेसफुल स्क्रीनिंग के लिए गोल्डन ट्रॉफी से नवाज़ा |
इसके बाद यशराज और मैंने तय किया कि फिल्म को कई हफ्ते तक चलाएंगे और इसके पीछे नीयत सिर्फ इतनी थी कि हमें गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में एंट्री मिल जाए| आने वाले 12 दिसंबर को फिल्म 1000 हफ्ते पूरे कर लेगी, जो एक रिकॉर्ड होगा|”