मुसलमानों पर शक किया तो कश्मीर से हाथ धो बैठेगा भारत: फारूक अब्दुल्ला

जम्मू-कश्मीर: पूर्व केंद्रीय मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कल एक ब्यान जारी करते हुए जहा है कि अगर भारत में रहने वाले  मुसलमानों को शक की निगाह से देखना बंद नही किया गया तो भारत कश्मीर को साथ नहीं रख पाएगा।

अब्दुल्ला ने नेशनल कांफ्रेंस में कहा है कि भारत में हर वक़्त मुसलामानों पर खतरे की घंटी बजती रहती है और हम इसे समझते नही है। अगर  हिंदुओं को मुसलमानों से ऐसे ही लड़वाते रहे  तो भारत  कश्मीर को अपने हाथों से गवा देगा।  चाहे कोई माने या न माने लेकिन यह बिल्कुल सच बात है उन्होंने कहा कि मुसलमान देश के दुश्मन नहीं है वह भी इसी देश का हिस्सा है जिसे हमें सवीकार करना चाहिए न की हमेशा उन पर शक करना चाहिए।

भारत में रह रहे मुसलमान भी भारतीय ही है और उन्होंने भारत की आज़ादी में उतना ही सहयोग दिया है और कुर्बानियां दी है जिन्हे हमें भुलाना नही चाहिए। जहाँ हिन्दू और मुसलमानों में भेद-भाव हो हमें देश को उस तरफ नही लेके जाना चाहिए।  इस यहीं पर रोकने की कोशिश करनी चाहिए।