मुस्लिम युवक की पेड़ से बांधकर चार घंटे तक पीटने से मौत

झारखंड में गुमला टाउन गांव के लोगों ने 20 साल के एक मुस्लिम युवक को पेड़ से बांधकर चार घंटे तक पीटा जिससे उसकी मौत हो गई। उसको कथित तौर पर एक हिंदू लड़की से प्यार हो गया था जिसका खामियाजा मौत के रूप में चुकाना पड़ा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गुमला में रजा कॉलोनी के निवासी मोहम्मद शालिक के रूप में उसकी पहचान की गई है।

 

 

 

 

उसकी पिटाई इतनी बेरहमी से की गई कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस सम्बन्ध में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक मोहम्मद शालिक पास के रहने वाले गांव की राधिका (बदला हुआ नाम) से प्यार करने लग गया था। इस प्यार को एक साल हो गया था।

 

 

 

 

इस बीच राधिका ने शालिक को रामनवमी पर मिलने के लिए बुलाया। शालिक ने राधिका को समझाया भी लेकिन उसके जोर देने पर वह उसको मिलने गया। दोनों को साथ घूमते हुए गांव वालों ने देख लिया था। इस बीच जब राधिका घर चली गई तो लोगों ने उसे घेर लिया और पेड़ से बांधकर पीटने लगे। उसको चोटें इतनी गंभीर थी कि उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।