मुहर्रम का चाँद दिखने के साथ ही शुरू हो गया है इस्लामिक नया साल

नई दिल्ली : इस्लामिक साल के पहले महीने मुहर्रम-उल-हराम का चाँद आज भारत और पाकिस्तान के कई हिस्सों में देखा जाने के बाद इस्लामिक नये साल की  शुरुआत हो गयी है |

मरकज़ी हिलाल कमेटी के मौलाना खालिद रशीद फ़िरंगी महली ने आज एक बयान जारी कर चाँद दिखने कि तसदीक़ करते हुए बताया कि इस्लामिक नये साल 1438 हिजरी का पहला दिन 3 अक्टूबर 2016 पीर के रोज़ होगा | यौम –ए-आशूरा (मुहर्रम की 10 तारीख़)  12 अक्टूबर  2016 को मनाया जायेगा |

इमारत -ए-शरिया बिहार, झारखंड, ओडिशा, फुलवारीशरीफ, पटना, मुंबई, नासिक, नई दिल्ली, हैदराबाद और अन्य जगहों कि हिलाल कमेटी ने भी चाँद दिखने की तसदीक़ की है |