रांची 20 जुलाई : इंजीनियरिंग- मेडिकल के इम्तेहान में पास 50 तालिबे इल्म इस साल इंटर में पास नहीं हुए। मेडिकल-इंजीनियरिंग इम्तेहान में कामयाब तकरीबन 600 तालिबे इल्म ने स्पेशल स्क्रूटनी के लिए दरख्वास्त जमा किया था। तालिबे इल्म अपने पॉइंट से मुतमईन नहीं थे।
स्पेशल स्क्रूटनी के बाद भी 50 तालिबे इल्म इंटर में पास नहीं हो सके। ज़्यादातर तालिबे इल्म के मार्क्स में कोई बदलाव नहीं हुआ । कुछ तालिबे इल्म के मार्क्स में एक से दो पॉइंट्स की अज़फा हुई। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मेडिकल-इंजीनियरिंग में पास तालिबे इल्म के लिए स्पेशल स्क्रूटनी की नेजाम की थी।
स्क्रूटनी में कम हो गये मार्क्स
स्पेशल स्क्रूटनी में जहां कुछ तालिबे इल्म के पॉइंट्स में अज़ाफा हुई, वहीं कुछ के पॉइंट्स कम भी हो गये। केमेस्ट्री में एक तालिबे इल्म को 17 पॉइंट्स मिले थे, स्क्रूटनी में पॉइंट्स घट कर 15 हो गया। तकरीबन एक दर्जन तालिबे इल्म के पॉइंट्स में कमी आयी।
51 को कर दिया 15
केमेस्ट्री में एक तालिबे इल्म को कुल 51 पॉइंट्स मिले थे। जांच करने वाले ने मार्क्स फाइल में 51 के बदले 15 पॉइंट्स दर्ज कर दिया। जिस वज़ह से तालिबे इल्म पास होने के बाद भी फेल हो गया। इससे तालिबे इल्म को काफी परेशानी हुई। एक तालिबे इल्म को अंगरेजी में 52 पॉइंट्स मिला था, जबकि जांच करने वाले ने मार्क्स फाइल 06 पॉइंट्स लिख दिया। लापरवाही की वजह दोनों तालिबे इल्म पास होने के बाद भी फेल हो गये।
जांच करने वालों को नोटिस
तश्खिस में गड़बड़ी करनेवाले असात्ज़ा को झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने वज़ह बताओ नोटिस जारी किया है। पूछा गया है कि तश्खिस में एहतियात नहीं बरतने के लिए क्यों नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाये। नोटिस का जल्द जवाब देने को कहा गया।
जेनरल स्क्रूटनी की तैयारी पूरी
झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जेनरल स्क्रूटनी की भी तैयारी पूरी कर ली है। स्क्रूटनी के तश्खिस सेंटर से जवाब कॉपी मंगा ली गयी है। जुलाई के आखिर तक जेनरल स्क्रूटनी की अमल शुरू हो जायेगी।