मुंबई। सुपरस्टार शाहरुख खान का मानना है कि धर्म व्यक्तिगत मामला होता है और वह चाहते हैं कि उनके बच्चे खुद से इसके बारे में जानें। अभिनेता ने आज अपने साथ ईद मनाने के लिए मीडिया को आमंत्रित किया था।
इस मौके पर अभिनेता ने कहा कि उनके माता-पिता ने उन्हें सभी धर्मों का आदर करना सिखाया है।
उन्होंने कहा, मेरा विश्वास है कि धर्म व्यक्तिगत मामला है। आप एक-दूसरे के बारे में जानते और आदर करते हैं क्योंकि आप खुद से अपने धर्म के बारे में जानते हैं।
अभिनेता (51 साल) अपनी अच्छी लाइब्रेरी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि वह आज-कल महाभारत पढ़ रहे हैं।