मैं चाहता था रियो ओलिंपिक विवाद और बढ़े – सलमान खान

मुंबई। रियो ऑलंपिक के लिए गुड विल एंबेस्डर नियुक्त किए जाने को लेकर उपजे विवाद पर सुपरस्टार सलमान खान ने कहा कि वह विवाद से परेशान नहीं हैं क्योंकि उन्होंने महसूस किया कि विवाद के कारण जागरूकता फैलाने में मदद मिली। इंडियन ऑलंपिक एसोसिएशन ने रियो ऑलंपिक 2016 के लिए सलमान को भारतीय टुकड़ी का गुड विल एंबेस्डर बनाने की घोषणा की थी।

उनकी नियुक्ति की कुछ खिलाड़ियों, विशेषज्ञों और विश्लेषकों ने आलोचना की थी, जिन्होंने महसूस किया था कि अगर किसी खिलाड़ी को इस काम के लिए नियुक्त किया गया होता तो ज्यादा बेहतर होता।

Facebook पे हमारे पेज को लाइक करने के लिए क्लिक करिये

विवाद के बारे में पूछे जाने पर सलमान ने कहा, ‘‘मैं चाहता था कि यह विवाद लंबे समय तक चले ताकि लोग रियो ऑलंपिक के बारे में जानें। यह जल्द ही समाप्त हो गया. जब क्रिकेट खेलने वाले सचिन तेंदुलकर और संगीतकार रहमान ए. आर रहमान को ब्रांड एंबेस्डर नियुक्त किया गया था, तब कोई विवाद नहीं हुआ था।