मैं जन्म से ही कांग्रेसी हुँ -नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू कल कोंग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाक़ात के बाद आज धिकारिक रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। दिल्‍ली कांग्रेस मुख्‍यालय में उन्‍होंने कोंग्रेस में शामिल होने के बाद पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे पैदायशी कांग्रेसी हैं। सिद्धू ने यहाँ तक कहा की आज वे अपने घर लौट आए हैं। सिद्धू ने अपनी पुरानी पार्टी भाजपा को कैकेयी और कांग्रेस को कौशल्‍या बताया।

उन्‍होंने कहा, ”लोग कहते हैं सिद्धू पार्टी को मां कहता था। लेकिन मां तो कैकेयी भी थी। सबको पता है मंथरा कौन है पंजाब में।” अकाली दल और प्रकाश सिंह बादल पर हमला बोलते हुए उन्‍होंने कहा, ”भाग बाबा बादल भाग, कुर्सी खाली कर, पंजाब की जनता आती है।” सिद्धू ने कहा कि पंजाब में नशेखोरी की समस्‍या राजनेताओं के कारण हैं। यहां पर पुलिस को कठपुतली बना दिया गया है।