भारत के चीफ़ एलेक्शन कमिश्नर वीएस संपत ने कहा है कि झारखंड में एसेम्बली इंतिख़ाब कराते वक़्त मॉनसून और त्योहार का ख्याल रखा जायेगा। एलेक्शन कमीशन चार रियासतों (झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर) में इंतिख़ाब की तैयारी पर गौर चीत कर रहा है। दो रियासतों का दौरा हो चुका है। दो रियासतों का दौरा करना है। इसके बाद इंतिख़ाब की तारीखों को हतमी शकल दिया जायेगा।
वह झारखंड के अफसरों के साथ इंतिख़ाब की तैयारी को लेकर हुई बैठक के बाद सहाफ़ियों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा इंतिख़ाब की तैयारी को लेकर तमाम सियासी पार्टियों से भी बात हुई है। उनकी मांगों का ख्याल रखा जायेगा। कमीशन खुले मन से गौर कर रहा है। सबका ख्याल रखा जायेगा।