मोकामा/पटना 2 जून : पुलिस ने जुमे की देर रात मोकामा बाइपास पर दो बदमाशों को तसादम में मार गिराया। उनके पास से आधा दर्जन असलाह और दर्जनों गोलियां बरामद की गयी हैं।
मारा गया राजू सिंह (खगड़िया) बड़हरिया के जदयू असेंबली रुकन श्याम बहादुर सिंह का नजदीकी रिश्तेदार है। उसके वालिद और जदयू रियासत कोंसिल के साबिक़ रुकन अशोक सिंह ने तसादम को फर्जी करार देते हुए अपने बेटे के क़त्ल का इलज़ाम लगाया है। एसएसपी मनु महाराज ने बताया कि ये दोनों मुलजिम अपने चार दीगर साथियों के साथ स्कार्पियो पर सवार होकर बड़े गाड़ियों को लूटने की कोशिश कर रहे थे।
मुजरिमों की फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें दो बदमाश मारे गये। उनकी पहचान खगड़िया के मथुरापुर रिहायिसी राजू सिंह और मानसी रिहायसी अमर कुमार राजा के तौर में की गयी है। बदमाशों ने 12-15 राउंड गोलियां चलायीं। पुलिस ने नौ राउंड फायरिंग की। चार बदमाश भाग गये। एसएसपी के साथ देहि एसपी हरि प्रसाद और एसडीपीओ राज किशोर सिंह भी मौजूद थे।
राजू पर दर्ज थे सात मामले
बदमाशों और पुलिस के दरमियान तकरीबन 20 मिनट तक गोलीबारी होती रही, जिससे पूरा इलाका थर्रा उठा। तसादम में मारे गये राजू सिंह के खिलाफ क़त्ल, रंगदारी, आर्म्स एक्ट जैसे सात मामले दर्ज थे। जिस स्कॉर्पियो में वह था, उसमें हर इंतजाम था।
महंगी शराब की बोतलें, ग्लास, आधा दर्जन नये सिम कार्ड, नोकिया स्मार्ट फोन और अस्लाह का जखीरा। एसएसपी की हिदायत पर एफएसएल की टीम ने जाए वारदात की तहकीकात की और कई नमूने जमा किये। मोकामा में सात साल बाद ऐसी वाकिया हुई है।