मोकामा में मिनी गन फैक्टरी पकड़ी गयी

मोकामा 11 मई : पुलिस ने मोकामा थाना के मोर गांव में मिनी गन फैक्टरी का खुलासा किया। जुमा को सुबह मोकामा के इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के कियादत में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार बनाये जाने के खेल का खुलासा किया।

पुलिस ने ओपेरटर को गिरफ्तार कर लिया है। छापेमारी के दौरान कई पिस्तौल, पुरे तौर पर नहीं बने हथियार, बैरल और दीगर सामान बरामद किये गये हैं। इंचार्ज डीएसपी सुनीता कुमारी ने बताया कि मोर चौक के पास गैर कानूनी तरीके से ओपरेशन हो रही मिनी गन फैक्टरी की जानकारी पुलिस को मिली थी। इत्तेला मिलते ही इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह के कियादत में छापेमारी की गयी।

डीएसपी ने बताया कि शिव शंकर मिस्त्री को फौरी तौर पर हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि दिन में शिव शंकर मिस्त्री लोहा बेल्डिंग करता था और रात में हथियार बनाता था। पुलिस ने काफी तादाद में तामीर और आधे बने हथियार बरामद किये हैं। मिनी गन फैक्टरी का खुलासा करनेवाली पुलिस टीम को अवार्ड किये जाने की बात डीएसपी ने कही है। छापेमारी को तशकील टीम में मोकामा के इंस्पेक्टर के अलावा दारोगा कृष्णनंदन कुमार सिंह व एएसआइ बृज किशोर सिंह के अलावा जवान शामिल थे।